केकेएम कॉलेज की 171वें हूल दिवस पर भव्य शोभायात्रा, वीर सिदो-कान्हू के आदर्शों का दिया संदेश

झारखंड/पाकुड़। 171वें हूल दिवस के अवसर पर केकेएम कॉलेज, पाकुड़ द्वारा सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युगल झा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर सिदो-कान्हू पार्क, पाकुड़ तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वीर सिदो-कान्हू के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोभायात्रा का विशेष आकर्षण दो छात्र रहे, जिन्होंने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा धारण कर हाथों में धनुष-बाण के साथ वीर सिदो और कान्हू का जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा तथा हूल आंदोलन की गौरवशाली विरासत को सजीव कर दिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वीर सिदो-कान्हू के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि हूल दिवस केवल एक ऐतिहासिक दिवस नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष, आत्मसम्मान तथा स्वतंत्रता की चेतना का प्रतीक है।

कॉलेज द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के वीर नायकों के योगदान से परिचित कराने तथा उनमें सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का प्रेरणादायी प्रयास रही।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment