झारखंड/पाकुड़। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को एसआईआर प्रशिक्षण सह-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष एवं राजमहल प्रभारी मंजूर अंसारी ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में मंजूर अंसारी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान को तेज करना होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ पार्टी की नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रशिक्षण सह-संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है। इस दौरान एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंजूर अंसारी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि आम नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया में अपना नाम दर्ज कराने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम नियमानुसार सरल एवं सुगम प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची में दर्ज कराने में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रदेश समन्वयक उदय लखमणि, प्रदेश संयुक्त सचिव हिरालाल साहा, जिला महासचिव मोरसलीम खान, मुख्तार हुसैन, सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला परिषद सदस्य मांजुला हांसदा, मुखिया प्रतिनिधि सेलिम हुसैन, अमीर हमजा, रामविलास महतो, कृष्णा यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








