बिहार/मोतिहारी। पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में गुरुवार को आयोजित ‘जनता के दरबार में जिला प्रशासन’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 98 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से जनता दरबार से ही दूरभाष पर संपर्क कर शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, राजस्व विभाग तथा अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने इन मामलों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ संबंधित विभागों को तत्काल भेजने तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को दिया।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








