कांग्रेस में योगेंद्र साव की वापसी पर पतरातु में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

झारखंड/पतरातु। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पुनः कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर पतरातु में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं जोश का संचार दिखाई दिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेंद्र साव के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा की पृष्ठभूमि से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उनका मार्गदर्शन संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायक होगा। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा विस्थापितों सहित आम जनता के अधिकारों की आवाज और बुलंद होगी।

समारोह में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा प्रत्याशी शहजाद अनवर, विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू