भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने निर्माणाधीन जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

झारखंड/पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने रविवार को तोड़ाई स्थित निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण की गुणवत्ता, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कहा कि जिला कार्यालय किसी भी राजनीतिक संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होता है। इसलिए इसका निर्माण उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित लोगों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने और निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा भी उपस्थित रहे। नेताओं ने निर्माणाधीन कार्यालय का अवलोकन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू