बरहरवा में जेएलकेएम की प्रखंड स्तरीय बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

झारखंड/साहिबगंज/बरहरवा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को बरहरवा स्थित आरबी पैलेस होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहेबगंज जिला अध्यक्ष अर्जुन महतो ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करना, नए सदस्यों को जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रणनीति तैयार करना था। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में सर्वसम्मति से बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए अमरजीत कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश कुमार महतो का चयन किया गया। वहीं पतना प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सुंदरा पहाड़िया को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

मौके पर डॉ. जावेद अख्तर, भोला महतो, बिट्टू मुर्मू, सुमन कुमार महतो, जया देवी, शुक्रा पहाड़िया, अशोक मालतो, रेखा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू