वायरल वीडियो के बाद सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संगठन अपने सिद्धांतों और मूल्यों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।
सीजेपी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान विजेता दहिया का कथित असंवेदनशील व्यवहार सामने आया, जिसकी पार्टी कड़ी निंदा करती है। पार्टी के अनुसार, ऐसा आचरण न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि संगठन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूरी तरह विपरीत है।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि विजेता दहिया को तत्काल प्रभाव से प्रवक्ता पद से हटाते हुए उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया गया है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू