प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों पर कथित अत्याचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही से बच रही है तथा संसद में इस विषय पर चर्चा कराने को तैयार नहीं है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू