सुनसरी हिंसा के बाद तराई–मधेस में बढ़ी सतर्कता, बीरगंज में सर्वदलीय बैठक आयोजित

बीरगंज/नेपाल/बिहार। नेपाल के सुनसरी जिले में हुई हिंसा के बाद तराई–मधेस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालात की समीक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बीरगंज में सर्वदलीय एवं सर्वपक्षीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों, नागरिक समाज, स्थानीय निकायों तथा सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में सुनसरी हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बैठक में लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, हिंसा एवं तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों से दूर रहें तथा शांति और भाईचारे का वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
प्रतिनिधियों ने कहा कि तराई–मधेस क्षेत्र में शांति, सामाजिक सौहार्द और जनसुरक्षा बनाए रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों ने नागरिकों से कानून का पालन करने तथा संयम और जिम्मेदारी का परिचय देने की अपील की है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment