झारखण्ड/साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मयूर्कोला पंचायत के आईटीआई महाविद्यालय के समीप स्थित गांव में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों ने बिजली समस्या की जानकारी कांग्रेस नेता डॉ. तनवीर आलम को दी। ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद डॉ. तनवीर आलम ने त्वरित पहल करते हुए मंगलवार को गांव में 25 केवीए क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करवाया।
नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में पुनः विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या के समाधान की दिशा में पहल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और डॉ. तनवीर आलम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मयूर्कोला कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष गणेश साह, तपेश्वर साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।








