जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश।

जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश।

झारखण्ड/पाकुड़ :- समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन समाधान दिवस के दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें भूमि अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने,भूमि विवाद का समाधान करने,सीतापहाड़ी पंचायत में संचालित विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कराने तथा धर्म परिवर्तन से संबंधित शिकायतों सहित अन्य मामले शामिल थे।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। इससे शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता आती है और प्रशासनिक कार्यों में तेजी सुनिश्चित होती है।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक न्याय, सरकारी सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से पहुंचाना है।

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू