झारखंड/साहिबगंज। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE)-2024 का आयोजन साहिबगंज जिले में सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। जिले के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन पालियों में परीक्षा का सुचारु संचालन किया गया।
परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिससे परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रही।
परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई थीं। परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी अथवा कदाचार की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, केंद्राधीक्षकों तथा आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करेगा।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








