धूमधाम से मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने काटा केक।

झारखण्ड/पाकुड़ जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के चित्र को केक खिलाया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गरीब, आदिवासी, मूलवासी, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े वर्ग, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में झारखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों में भी झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया।

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment