सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

महाराष्ट्र/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान 41 वर्षीय कांस्टेबल गणेश के रूप में बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल गणेश सलमान खान की सुरक्षा के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कांस्टेबल गणेश को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि आधिकारिक चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। वहीं, इस मामले को लेकर अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment