गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ संदिग्ध गिरफ्तार

गुजरात/अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश में छापेमारी कर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित रूप से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे थे, ताकि भविष्य में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।
एटीएस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही उनके डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों तथा वित्तीय लेनदेन की भी विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19), इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30), मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू आया (22), जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ इब्न अम्मार उर्फ जकारिया पालनपुरी (21), मुफ्ती फौजान इस्माइल दौवा उर्फ मुफ्ती साहब (40), मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी (21), मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ मोहम्मद पालनपुरी उर्फ अबू उनीसा (22) तथा बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना उर्फ अबू सुफियान उर्फ अबू जुंदाल उर्फ उमर बिन खत्ताब (18) के रूप में हुई है।

एटीएस का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों तथा संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए अभियान जारी है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment