ईरान/तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित इमाम खुमैनी मोसल्ला ग्रैंड मस्जिद में देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई तथा उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत अंतिम संस्कार की रस्मों से पूर्व श्रद्धांजलि के लिए रखे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे देश में शोक का वातावरण देखा गया।
ईरानी प्रशासन ने कई दिनों तक चलने वाले राजकीय जनाज़े और शोक समारोह की व्यापक तैयारियां की हैं। अंतिम संस्कार कार्यक्रम तेहरान के अलावा क़ुम और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी आयोजित किए जाएंगे, जबकि अंतिम दफ़न उनके पैतृक शहर मशहद में किए जाने की योजना है।
अधिकारियों के अनुसार, शोक समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने वालों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा राजधानी तेहरान में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








