रांची में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मोहर्रम पर्व, प्रशासन ने किया जुलूस का लगातार निरीक्षण

झारखंड/रांची। मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख स्थलों परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक), कर्बला चौक एवं महावीर चौक पहुंचकर मोहर्रम जुलूस का लगातार निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन की सतत निगरानी, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान सभी प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं सर्व धर्म सद्भावना समिति के सदस्यों ने भी मंच पर मौजूद रहकर जुलूस का अवलोकन किया तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि मोहर्रम का पावन पर्व शांति, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। जिले में व्यापक प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा बलों की सतर्कता और आम जनता के सहयोग से पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों, धार्मिक संगठनों एवं आयोजन समितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और संयम से जिले में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा, जो सामाजिक एकता का सकारात्मक उदाहरण है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment