जमुनिया जलाशय में आउटलेट एवं स्पिल गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास, किसानों को मिलेगा लाभ

झारखंड/रामगढ़। मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित जमुनिया जलाशय में आउटलेट गेट एवं स्पिल गेट निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में जल संरक्षण एवं सिंचाई व्यवस्था को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूर्ण होने के बाद किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का समुचित प्रबंधन ग्रामीण विकास का आधार है। जमुनिया जलाशय में आउटलेट गेट एवं स्पिल गेट निर्माण से जल का नियंत्रित उपयोग संभव होगा तथा वर्षा जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल प्रबंधन व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के लिए लाभकारी बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर क्षेत्र को इसका लाभ शीघ्र मिलेगा।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू