पाकुड़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.89 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य

झारखंड/पाकुड़। जिलेभर में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. सिंह, जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार एवं आरसीएचओ डॉ. एस.के. झा ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर किया।

इस अभियान के तहत जिले में कुल 1 लाख 89 हजार 512 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेभर में 1119 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां 2275 वैक्सीनेटर एवं 268 सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने अभियान से जुड़े सभी कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को खुराक पिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा पूरी ईमानदारी के साथ 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दी जाए।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जबकि दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को खुराक देंगे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिले के सभी बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पोलियो रोधी खुराक अत्यंत आवश्यक है और यह अभियान आमजन के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं आसपास के सभी छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं।

 

इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीएम, डीडीएम, डीपीसी, डीयूएचएम, वीसीसीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू