राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने खाद गोदाम एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

साहिबगंज/उधवा। राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत चौकीढाब में खाद आपूर्ति विभाग के 1000 मैट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत गोदाम के साथ तौलपुल एवं कंप्यूटर कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही विधायक ने उत्तर पलाशगाछी पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक ने कहा कि खाद गोदाम बनने से खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी। वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment