हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति-पत्र

झारखंड/हजारीबाग। हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment