चिराग पासवान ने भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, परिवार को न्याय का भरोसा

बिहार/भोजपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिराग पासवान घुटनों के बल बैठकर दिवंगत को नमन करते भी नजर आए।

परिवार से मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। बेटे को याद कर वह फूट-फूटकर रोने लगीं। चिराग पासवान ने उन्हें सांत्वना दी और उनके आंसू पोंछते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

इस भावुक मुलाकात के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। चिराग पासवान ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाएंगे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू