शादी के अगले ही दिन BPSC परीक्षा में सफलता, पटना की सुदिति भूषण बनीं राज्य कर सहायक आयुक्त

बिहार/पटना। दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर पटना की सुदिति भूषण ने एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राज्य कर सहायक आयुक्त के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है।

सुदिति भूषण की सफलता इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपनी शादी के अगले ही दिन यह परीक्षा दी थी। व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और कठिन परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

इससे पहले भी सुदिति भूषण बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर चकबंदी पदाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन और अनुशासित तैयारी जारी रखी, जिसका परिणाम उन्हें इस बड़ी सफलता के रूप में मिला।

सुदिति भूषण की उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए, तो विपरीत परिस्थितियां भी सफलता का मार्ग नहीं रोक सकतीं। उनकी कहानी आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू