सुरक्षा कारणों से पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे मोजतबा खामेनेई

ईरान/तेहरान। ईरान के मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अपने पिता एवं पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सुरक्षा कारणों से शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि आयतुल्ला हाकिम इलाही ने दी।

आयतुल्ला इलाही के अनुसार, इजरायल की ओर से मिल रही कथित धमकियों तथा निगरानी के संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने मोजतबा खामेनेई की सार्वजनिक उपस्थिति को जोखिमपूर्ण माना है। इसी कारण उन्होंने अंतिम संस्कार समारोह में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।

बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अंतिम संस्कार की अन्य सभी धार्मिक एवं राजकीय रस्में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। इस घटनाक्रम को क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों और ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू