राजकोट में बेरोजगार बेटे की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा

गुजरात/राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका स्थित गुंडाला गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने का दावा किया गया। मामले में मृतक के माता-पिता पर ही बेटे की हत्या का आरोप है।

मृतक की पहचान राम बंभाव (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बेरोजगार था। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। घटना के बाद उसके माता-पिता ने रोते हुए परिजनों और ग्रामीणों को बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। शुरुआती तौर पर लोगों ने भी इसे आत्महत्या का मामला मान लिया।

हालांकि, मामले की जांच के दौरान फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पूरे घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। रिपोर्ट में यह संकेत मिला कि युवक की मौत आत्महत्या से नहीं, बल्कि उसकी हत्या किए जाने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मृतक के माता-पिता से पूछताछ शुरू की।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment