बारुईपुर दुष्कर्म एवं हत्या कांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की मौत

पश्चिम बंगाल। बारुईपुर में नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना का पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन) कराने के लिए मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया था।

पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान प्रभास मंडल ने एक पुलिसकर्मी की सरकारी बंदूक छीन ली और मौके से भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर आत्मरक्षा और आरोपी को पकड़ने के उद्देश्य से गोली चलानी पड़ी।

गोली लगने से घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रभास मंडल बारुईपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी की पुलिस कार्रवाई में हुई मौत के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की नियमानुसार जांच कराई जाएगी।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू