मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चली तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

मुंबई। देश के प्रतिष्ठित होटलों में शामिल ताज होटल को रविवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। सूचना मिलते ही कोलाबा पुलिस, क्राइम सीन अन्वेषण दल तथा बम पहचान एवं निष्क्रियकरण दस्ता (बीडीडीएस) मौके पर पहुंचा और पूरे होटल परिसर की सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटों तक होटल के प्रत्येक हिस्से की गहन जांच की। तलाशी अभियान के दौरान किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने स्थिति को सुरक्षित बताते हुए राहत की पुष्टि की।

प्रारंभिक तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला है कि धमकी भरा फोन कॉल नवी मुंबई के तुर्भे क्षेत्र से किया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी देने वाले की तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ताज होटल परिसर पूरी तरह सुरक्षित है तथा मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू