फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

झारखंड/दुमका। दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार को फर्जी पुलिस बनकर एक विधवा महिला के घर वसूली करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक स्वयं को देवघर जिले के सारठ थाना की पुलिस बताकर महिला से वसूली करने का प्रयास कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर महिला के पुत्र को उन पर संदेह हुआ। उसने बिना किसी को भनक लगे तत्काल मसलिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
इस बीच ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया और भागने से रोकने के लिए उन्हें बिजली के खंभे से बांध दिया। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की सजगता और मसलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment

लंबित सत्यापन और परिवादों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सहायता सेवा डायल-112 और साइबर अपराध से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरू