नई दिल्ली। सीजेपी मार्च के दौरान छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग से संबंधित वीडियो उपलब्ध हैं, जो घटना की वास्तविक स्थिति को दर्शाते हैं। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा, “हमारा समय बर्बाद मत कीजिए। हमें वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है।”








