झारखंड/पाकुड़। रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण कार्य के शुभारंभ के उपरांत पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का आकलन किया गया। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता का गणना प्रपत्र (Enumeration Form) समय पर भरवाने तथा उसे संबंधित बीएलओ के पास जमा कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गोलम अहमद उर्फ बकुल, पूर्व सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, जिला महासचिव सेलिम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, जिला सचिव मिथुन मरांडी, जिला सचिव मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, मोतिउर रहमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








