SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से आम लोगों की सहायता कर रही है AIMIM : अकिल अख्तर

झारखंड/पाकुड़। पूर्व विधायक एवं संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) द्वारा संचालित SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाता सूची (SIR) से संबंधित मामलों में आम नागरिकों को लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ता मतदाताओं को नोटिस, दस्तावेजों की तैयारी, आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के संबंध में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
AIMIM ने कहा है कि किसी भी पात्र मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि उनके पास आवश्यक एवं वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो निर्धारित नियमों के अनुसार उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहेगा। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता होगी, तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा।
पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर ने कहा कि AIMIM संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। पार्टी का प्रयास है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना निर्धारित प्रक्रिया के मतदाता सूची से न हटे। इसी उद्देश्य से SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को आवश्यक जानकारी एवं हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता आगे भी पंचायत, प्रखंड और गांव स्तर तक पहुंचकर SIR हेल्प डेस्क के माध्यम से सेवा कार्य जारी रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची से संबंधित कोई नोटिस प्राप्त होता है अथवा किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे निकटतम AIMIM SIR हेल्प डेस्क या पार्टी कार्यालय से संपर्क करें।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment