उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड/पाकुड़। पाकुड़ समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। ये नियुक्तियाँ 04 अगस्त 2026 को हुई अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आलोक में प्रदान की गईं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाहरणालय, पाकुड़ में खोकन लेट को सहायक-सह-कम्प्यूटर संचालक, शीला माल एवं सरवन राय को अनुसेवक तथा शिक्षा विभाग में समीर मरांडी को निम्नवर्गीय लिपिक-सह-कम्प्यूटर संचालक के पद पर नियुक्त किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति केवल रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे परिवारों को संबल प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment