जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

झारखंड/पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न आवश्यक पहलुओं की गहनता से जाँच की।

उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा वहाँ रखी ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह वेयरहाउस के बाहरी परिसर तथा प्रत्येक तीन माह में आंतरिक परिसर का निरीक्षण किया जाना है। निरीक्षण के दौरान रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजा जाता है।

इसी क्रम में उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजने का निर्देश दिया।
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/प्रतिनिधि तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment