जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएँ

झारखंड/पाकुड़। पाकुड़ समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन समाधान दिवस के दौरान नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि को प्रतिबंधित श्रेणी से मुक्त करने, बेटी आजिजा खातून के उपचार, पेट्रोल पंप के लिए लंबित अभिलेख पर आदेश करते हुए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) जारी करने तथा जमीन पर जबरन कब्जा करने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल थे।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण जाँच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।
उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करने का प्रभावी मंच है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं, जिससे मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति सुनिश्चित होती है।

उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर तथा सुगमता से मिल सके।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक न्याय, सुविधा एवं सरकारी सेवाओं की समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करना है।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment