झारखंड/साहिबगंज/बरहरवा। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत पलासबोना पंचायत में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न टोले-मोहल्लों में पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं तथा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व मंत्री ने राजा दिग्घी, पुराब टोला, बड़तल्ला एवं दुधी में ग्रामीणों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं एवं विकास से जुड़ी आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।
आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएँ रखने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, मुरसलीन खान, दिलदार, फिरोज अहमद, जमीरुल, हेदातुल्लाह, अलमगीर, ईशहाक, नेहाल अख्तर, रमजान अली, सारिक रब्बानी, सफीकुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।








