झिकरहटी पूर्वी पंचायत में डॉ. तनवीर आलम का क्षेत्र भ्रमण,ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा।

झारखण्ड/पाकुड़:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को पाकुड़ सदर प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने इस्लामपुर, सीतारामपुर, साकार और चांदपाड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य सहित ग्रामीणों से विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, पीसीसी सड़क, नाला निर्माण तथा मंईयां सम्मान योजना से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं को डॉ. तनवीर आलम के समक्ष रखा।

डॉ. तनवीर आलम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान हो सके।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर इस्लामपुर निवासी हिफजुल शेख ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. तनवीर आलम ने उन्हें कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, मुखिया नारगिस सुल्तान, पंचायत अध्यक्ष नोजरूल इस्लाम सहित आतिउर रहमान, डॉ. जोहरुल इस्लाम, आफताब आलम, अनिकुल आलम, नूर इस्लाम, टोनी आलम, सहमुद्दीन सके, वसीम शेख, हिफजुल इस्लाम, अब्दुल सल्लम, मुकुल शेख, मुजाहिद उल इस्लाम, शमीम अख्तर, सोफिकु शेख, मिथुन शेखर और ईसा शेख सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

BASIRUDDIN SEKH
Author: BASIRUDDIN SEKH

Leave a Comment