झारखण्ड/पाकुड़ जिले में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार (01 मार्च 2026) को पाकुड़ पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकटों के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा।
छापेमारी की पूरी घटना
पुलिस अधीक्षक,पाकुड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकुड़ (मु0) थाना क्षेत्र के ग्राम-अंजना स्थित अमजेद मोड़ के पास सैजुल शेख की पान गुमटी में प्रतिबंधित लॉटरी की बिक्री की जा रही है। सूचना की सत्यता जांचने और कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया।
जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, अभियुक्त सैजुल शेख पुलिस बल को देखकर भागने लगा। हालांकि, मुस्तैद जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई,तो उसके जैकेट से विभिन्न कंपनियों की कुल 466 प्रतिबंधित लॉटरी बरामद की गईं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: सैजुल शेख,पिता: स्व. तोराब शेख,पता: ग्राम-अंजना, थाना-पाकुड़ (मुफस्सिल), जिला-पाकुड़।
कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पाकुड़ (मु0) थाना कांड संख्या- 23/2026 दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)/3(5) और लॉटरी रेगुलेशन एक्ट की धारा 7(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम (SIT) के सदस्य
सफल छापेमारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मी शामिल थे:
• पु.अ.नि. गौरव कुमार (थाना प्रभारी, पाकुड़ मु0)
• स.अ.नि. सुदामा साह (मुफस्सिल थाना)
• आरक्षी-109 रास बिहारी यादव (मुफस्सिल थाना)
• आरक्षी-218 लखिराम सोरेन (मुफस्सिल थाना)।
संवादाता पाकुड़








