मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 20 युवाओं को मिला रोजगार।

झारखण्ड/पाकुड़ जिला में 11 मार्च 2026: झारखण्ड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत पाकुड़ जिले के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्थानीय JRS Technology Pvt. Ltd. ट्रेनिंग सेंटर में एक दिवसीय भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया।
प्रमुख कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
इस प्लेसमेंट ड्राइव में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से:-
• Atlas Export (तमिलनाडु): कंपनी के प्रतिनिधि रोशन कुमार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
• UNO Minda Electronics (बेंगलुरु): कंपनी की ओर से सुधाकर मिश्रा ने युवाओं की तकनीकी दक्षता को परखा।
चयन प्रक्रिया और परिणाम
कार्यक्रम में जिले के 90 से अधिक युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कड़े चयन मानदंडों और साक्षात्कार के बाद कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया:
• 10 अभ्यर्थियों को एटलस एक्सपोर्ट (Atlas Export) में नियुक्ति मिली।
• 10 अभ्यर्थियों को यूनो मिंडा इलेक्ट्रॉनिक्स (UNO Minda Electronics) के लिए चुना गया।
चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) सौंपे गए। अपना पहला जॉब लेटर पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें जबरदस्त उत्साह देखा गया।
कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर
इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक मोहम्मद अकबर हुसैन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा:-

 “मुख्यमंत्री सारथी योजना का मूल उद्देश्य युवाओं के हाथों में हुनर देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में एक सेतु का कार्य कर रहे हैं।”

इन ट्रेड के युवाओं को मिला लाभ
प्लेसमेंट ड्राइव में मुख्य रूप से फैशन डिजाइनिंग (FD) और इलेक्ट्रॉनिक (MST-CD) ट्रेड में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर रोजगार के अवसर मिले।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को सफल बनाने में UNDP के प्रमोद शहनी के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ सदस्य-महेलका परवीन, सोनी कुमारी, विशाल कुमार, राहुल गुप्ता और आलोक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संवादाता पाकुड़

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment