उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने किताझोर आवासीय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

झारखण्ड/पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कल्याण विभाग के अंतर्गत एनजीओ बटेश्वर सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय, किताझोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
प्रमुख निरीक्षण बिंदु और निर्देश:-
• बिजली की समस्या पर सख्त रुख: निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बिजली बाधित होने पर विद्यालय में इनवर्टर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन को अगले दिन तक हर हाल में इनवर्टर स्थापित करने का कड़ा निर्देश दिया।
• छात्रों से सीधा संवाद: उपायुक्त ने कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनके भोजन, पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मन लगाकर पढ़़ने के लिए प्रेरित किया।
• गुणवत्तापूर्ण भोजन: उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेन्यू के अनुसार विद्यार्थियों को समय पर पौष्टिक भोजन मिलना चाहिए। भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
• सुरक्षा सर्वोपरि: विद्यालय की बाउंड्री वॉल, क्लास रूम और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि विद्यालय का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर परियोजना निदेशक ITDA सह जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

DCN News 24
Author: DCN News 24

Leave a Comment