झारखंड/पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देशानुसार तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद के नेतृत्व में ईशाकपुर पंचायत में बूथवार कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जाकिर मुखिया के मदरसा प्रांगण में हुई।
बैठक में पंचायत के विभिन्न बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। AIMIM का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना है, ताकि आम जनता की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जा सके। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा वर्तमान जनप्रतिनिधियों से जनसमस्याओं को लेकर सवाल करने का आह्वान किया।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
AIMIM नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में ईशाकपुर पंचायत सहित पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बूथवार बैठक और कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा।
बैठक में जिला कार्यालय सचिव मोसाराफ हुसैन, अहमदुल्लाह, मो. महाफिजुर रहमान, मौलवी प्रिंस, अलीउल शेख, सलाउद्दीन शेख, सोफिकुल शेख, गोलमहम्मोद शेख, इसहाक शेख, नूरमुद्दीन शेख, असिकुल शेख, सामद शेख, साबन शेख, अलहाज शेख, खुरशेद शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








