झारखंड/पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने झारखंड में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में मोहम्मद शमशाद आलम को पार्टी का पाकुड़ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व, झारखंड प्रभारी एमएलसी मिर्ज़ा रियाज़ुल हसन एफेंदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से की गई है।
पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि संगठन के प्रति मोहम्मद शमशाद आलम की निष्ठा, सक्रियता, कार्यकुशलता और समर्पण को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ बूथ, नगर, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
इसके अतिरिक्त उन्हें संगठन के विस्तार के उद्देश्य से विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन कर उनकी सूची समय-समय पर प्रदेश कार्यालय, रांची को उपलब्ध कराने का भी दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि मोहम्मद शमशाद आलम अपने नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता के बल पर पाकुड़ जिले में AIMIM को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही, पार्टी ने उन्हें एवं अन्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके सफल, प्रभावी और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








