नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी (एफआईआर) वापस नहीं लेने और हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई नहीं होने पर पुनः आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोमवार को कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो संगठन दोबारा सड़क पर उतरने के लिए विवश होगा।
आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के अपने आश्वासन से पीछे हट रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में अनेक प्रदर्शनकारियों पर निगरानी रखी जा रही है तथा उन्हें परेशान किया जा रहा है।
रांका ने मांग की कि सभी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए, हिरासत में लिए गए छात्रों को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा भविष्य में दिल्ली पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों अथवा भाजपा शासित राज्यों की पुलिस द्वारा कोई नया मामला दर्ज न किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के साथ हुए लिखित समझौते की प्रति मंगलवार तक उपलब्ध कराई जाए और उसमें तय समयसीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








