नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने गुरुवार को देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्टर जारी कर शुक्रवार (24 जुलाई) को देश के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है।
जारी पोस्टर के अनुसार, इस प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में कथित पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रकट करना है। पार्टी ने “Every District. One Day. One Demand” का नारा देते हुए छात्र संगठनों तथा अन्य सामाजिक संगठनों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।
सीजेपी ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किए जाएं। इसके लिए आयोजकों से संबंधित जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समन्वय करने को कहा गया है।
पोस्टर में यह भी अपील की गई है कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाए और पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जाए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस प्रस्तावित देशव्यापी प्रदर्शन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








