पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव पद पर मोनिता कुमारी पुनः मनोनीत, प्रदेश नेताओं से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड/पाकुड़। पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी डॉ. बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी जमील अख्तर तथा प्रदेश सचिव सह पाकुड़ विधानसभा प्रभारी ऐनुल हक अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी की आगामी रणनीतियों तथा भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. बेला प्रसाद ने मोनिता कुमारी को पुनः पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. बेला प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि मोनिता कुमारी अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के बल पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

वहीं, मोनिता कुमारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी को जन-जन से जोड़ने के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करती रहेंगी।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment