नई दिल्ली। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ‘चतुर रामलिंगम’ की यादगार भूमिका निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है। वांगचुक इन दिनों अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
ओमी वैद्य ने एक सार्वजनिक अपील जारी करते हुए देशवासियों और मीडिया से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति और उनके आंदोलन की मांगों पर गंभीरता से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वांगचुक लंबे समय से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास के लिए कार्य कर रहे हैं तथा उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
अभिनेता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। ऐसे में सरकार, समाज और मीडिया की जिम्मेदारी है कि वे इस मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ विचार करें।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके आंदोलन को देश के विभिन्न वर्गों से समर्थन मिल रहा है और अब अभिनेता ओमी वैद्य के समर्थन ने इस मुद्दे को नई चर्चा दे दी है।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








