26 जुलाई को साहिबगंज में होगा भव्य पत्रकार सम्मेलन, तैयारियां तेज

झारखंड/साहिबगंज। जिले में पहली बार बड़े स्तर पर भव्य पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 26 जुलाई को किया जाएगा। इस सम्मेलन में साहिबगंज सहित आसपास के जिलों तथा झारखंड और देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर, कन्हैया स्थान परिसर में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के जेजेए अध्यक्ष एवं सचिव के साथ-साथ जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, साहिबगंज के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह की देखरेख में की गई। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं तथा विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के सदस्यता अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सम्मेलन के मुख्य अतिथि, आमंत्रण पत्र के प्रारूप तथा आयोजन की अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला यह पत्रकार सम्मेलन पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकारिता के हितों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिले के सभी पत्रकारों से सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment