लालू प्रसाद यादव को ‘कलियुग का अवतार’ बताते हुए की पूजा-अर्चना

बिहार/वैशाली। जिले के भगवानपुर में रविवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता एवं समाजसेवी केदार प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तस्वीर का 251 किलोग्राम दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम पंडित अभय आचार्य की देखरेख में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस दौरान लालू प्रसाद यादव की तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना की गई और दूधाभिषेक कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। केदार प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद यादव को ‘कलियुग का अवतार’ बताते हुए कहा कि वे भगवान के स्वरूप हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी, उसी प्रकार लालू प्रसाद यादव ने गरीबों और वंचितों की आवाज बुलंद करते हुए उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
केदार प्रसाद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को वे लोग अपना भगवान मानते हैं। इसी श्रद्धा और आस्था के कारण उनकी तस्वीर का दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान के साथ लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर दूध चढ़ाया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment