लंदन। ब्रिटेन सरकार ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। इस निर्णय के बाद ब्रिटेन में IRGC का समर्थन करना, उसके लिए धन जुटाना या उसके पक्ष में गतिविधियों में शामिल होना अब आपराधिक अपराध माना जाएगा।
ब्रिटिश सरकार का कहना है कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने तथा आतंकवाद और उग्रवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए प्रावधानों के तहत IRGC से जुड़े व्यक्तियों और संगठनों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
ब्रिटेन के इस फैसले को ईरान के लिए बड़ा कूटनीतिक झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में और अधिक तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, इस निर्णय पर ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








