नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, 1,114 लोगों की मौत; 3,916 लापता

नेपाल/काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह ने बुधवार को प्रतिनिधि सभा में देश में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई तबाही का विवरण प्रस्तुत किया। नेपाली मीडिया के अनुसार, भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 1,114 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,916 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आपदा के बीच करीब 12 हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

प्रधानमंत्री शाह ने आपदा में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तत्काल एक अरब रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रभावित 15 नगरपालिकाओं में राहत और बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधि सभा में प्रधानमंत्री दैवीय आपदा बचाव कोष का विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस कोष में अब तक 7.88 अरब रुपये जमा हो चुके हैं। सरकार ने राहत राशि के पारदर्शी उपयोग और वास्तविक रूप से प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

सदन की कार्यवाही के दौरान सांसदों ने सीमा संबंधी मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी मामलों को लेकर प्रधानमंत्री से प्रश्न किए। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सदस्यों के सवालों का सदन में जवाब दिया।

ZahidMansori
Author: ZahidMansori

Fight against corruption's

Leave a Comment