महाराष्ट्र/मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित डीपफेक वीडियो और भ्रामक पोस्ट के विरुद्ध बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि याचिका दायर की है। न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए अंतरिम राहत (इंटरिम इंजंक्शन) की मांग पर सुनवाई के लिए मामले को सूचीबद्ध कर दिया है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित डीपफेक वीडियो और भ्रामक सामग्री से मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस मामले में Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम), X सहित कई पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है। गडकरी ने न्यायालय से आपत्तिजनक सामग्री को हटाने तथा उसके आगे प्रसार पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। अब इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट अंतरिम राहत संबंधी मांग पर सुनवाई करेगा।
Author: ZahidMansori
Fight against corruption's








